बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने अपने मनाली घर में मनाई क्रिसमस

Friday, Dec 25, 2020 - 05:37 PM (IST)

मनाली (ब्यूरो): पूरी दुनिया में क्रिसमस धूमधाम से मनाई गई, वहीं बॉलीवुड स्टार कंगना ने भी अपने परिजनों संग अपने मनाली आशियाने में क्रिसमस मनाई। कंगना ने अपनी भाभी व बहन रंगोली को अपने हाथों से तैयार गाजर का हलवा खिलाया। कंगना ने अपने पूरे परिवार के साथ क्रिसमस पर्व का आनंद लिया और फैंस के साथ इसकी झलकियां शेयर कीं। कंगना के साथ रंगोली चंदेल और उनकी नई नवेली भाभी नजर आ रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए कंगना ने लिखा है कि उन सबको क्रिसमस की बधाई जो सभी हिन्दू त्यौहारों की इज्जत करते हैं। उन सबको मैरी क्रिसमस।

तस्वीरें शेयर करते हुए कंगना ने लिखा मेरी भाभी पहली बार मेरे घर आई है। कंगना ने हाल ही में अपनी फिल्म थलाइवी की शूटिंग खत्म की है और वह अब धाकड़ फिल्म की शूटिंग में लगी हुई हैं। इसकी तस्वीरें भी कंगना ने फैंस के साथ शेयर की हैं। इन 2 फिल्मों के अलावा कंगना तेजस फिल्म में भी नजर आएंगी। इसमें कंगना एक पायलट का रोल कर रही हैं। कंगना के पिता अमनदीप रणौत ने बताया कि कंगना नया साल भी मनाली में ही मनाएंगी।

Vijay