कंगना ने परिजनों संग इस मशहूर पर्यटन स्थल पर मनाई Picnic, भांजे पृथ्वी का Birthday भी किया सैलिब्रेट

Saturday, Jul 04, 2020 - 08:43 PM (IST)

मनाली (सोनू): बॉलीवुड स्टार कंगना रणौत शनिवार को अपने भांजे पृथ्वी व परिजनों संग मनाली के मशहूर पर्यटन स्थल हामटा पहुंची। उन्होंने दिनभर ठंडी वादियों का आनंद लिया और अपने रिश्तेदारों संग पिकनिक भी मनाई। कंगना ने शुक्रवार को अपने भांजे पृथ्वी का जन्मदिन भी मनाया। कंगना मनाली में अधिकतर समय अपने भांजे के साथ ही बिता रही हैं। कंगना 17 मार्च को अपने घर मनाली आईं थीं। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते लॉकडाऊन लग गया तब से कंगना अपने मनाली घर कार्तिकेय में ही रह रही हैं।

कंगना लगातार सोशल मीडिया द्वारा अपने प्रशंसकों से जुड़ी हुईं हैं। शनिवार को भी कंगना ने अपनी पिकनिक मनाने की जानकारी प्रशंसकों को सोशल मीडिया द्वारा ही दी। कंगना ने सोशल मीडिया में वीडियो द्वारा अपने प्रशंसकों को बताया कि उन्होंने बड़े दिनों से पिकनिक मनाने का कार्यक्रम बनाया था लेकिन लॉकडाऊन के चलते जा नहीं पाए। आज जाकर पिकनिक मनाने का मौका मिला है। उन्होंने बताया कि हालात सामान्य होने के बाद ही वह मुम्बई का रुख करेंगी।

Vijay