जब शराबी ने नशे में धुत्त होकर खुद को ही लगा डाली आग.........

Friday, May 12, 2017 - 10:00 PM (IST)

कंडाघाट : कंडाघाट के तहत पडऩे वाले दोलग गांव में बीती रात्रि शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने अपने आपको आग लगा ली, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। घायल अवस्था में व्यक्ति को आसपास के लोग कंडाघाट अस्पताल में ले गए, जहां डाक्टर शिवानी ने घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने के बाद आई.जी.एम.सी. शिमला रैफर कर दिया। घायल व्यक्ति आग में इतना झुलस गया कि वह पुलिस को बयान देने में असमर्थ है। कंडाघाट के दोलग गांव का रहने वाला 42 वर्षीय कुलदीप जब बीती देर रात्रि अपने घर में नशे की हालत में था तो अचानक उसके घर से जोर-जोर से चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। आसपास के लोग जब उसके घर पहुंचे तो लोगों ने देखा कि कुलदीप आग की चपेट में आ गया है और बुरी तरह से झुलस गया है। 

यक्ति का शरीर 45 प्रतिशत आग की चपेट में आ गया 
स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार के लिए कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया गया। रात्रि ड्यूटी में तैनात डाक्टर शिवानी द्वारा घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार दिया गया। व्यक्ति के ज्यादा झुलस जाने के चलते उसे आई.जी.एम.सी. शिमला के लिए रैफर कर दिया गया। डाक्टर शिवानी ने बताया कि व्यक्ति का शरीर 45 प्रतिशत आग की चपेट में आ गया है। कंडाघाट पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके का जायजा लिया। थाना प्रभारी कंडाघाट कल्याण सिंह ने बताया कि जैसे ही व्यक्ति की हालत में सुधार होगा तो उसके बयान कलमबद्ध किए जाएंगे, तभी पता चलेगा कि व्यक्ति को आग कैसे लगी। थाना प्रभारी कंडाघाट कल्याण सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।