Watch Video: कंडा जेल ब्रेक, जानिए गिरफ्तार खूंखार कैदी पर क्या बोले DGP

Friday, Dec 08, 2017 - 02:25 PM (IST)

शिमला (राजीव): शिमला के कंडा जेल से 3 दिन पहले फरार हुए तीन खूंखार कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस की टीम चप्पे-चप्पे को छानते हुए आगे बढ़ रही थी। शुक्रवार सुबह पुलिस ने उनमें से एक फरार कैदी को सुबाथू से गिरफ्तार किया। एसपी सौम्या सांबशिवन अपनी टीम के साथ खुद खोजबीन में जुटी हुई थी और टीम को लीड करते हुए उन्होंने एक कैदी को पकड़ने में सफलता पाई। पकड़े गए कैदी का नाम प्रेम बहादुर है। वह रेप के आरोप में 16 जुलाई 2015 से कंडा जेल में बंद था। 


उधर, डीजीपी सोमेश गोयल का कहना है कि पुलिस को एक कैदी को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है और जल्द ही अन्य दो कैदियों को भी पकड़ लिया जाएगा। उनका कहना है कि यह कैदी नंगे पांव भागे हैं और उन्होंने 16 फुट की लम्बी दीवार फांदी थी।