परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन विक्रम बतरा की माता कमलकांत बतरा का हृदयघात से निधन

Wednesday, Feb 14, 2024 - 06:55 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): कारगिल युद्ध के नायक परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन विक्रम बतरा की माता कमलकांत बतरा (77) का हृदयघात से निधन हो गया। घर में कार्य करते हुए एकाएक वह गिर पड़ीं तथा उन्हें विवेकानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कमलकांत बतरा भाषा अध्यापक के रूप में सेवानिवृत्त हुई थीं तथा सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत थीं। पति गिरधारी लाल बतरा ने कमलकांत बतरा के निधन की जानकारी देते हुए बताया कि वह प्रातः से ही अस्वस्थ अनुभव कर रही थीं तथा रसोई घर में एकाएक गिर गईं, जिस पर उन्हें तत्काल चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि कमलकांत बतरा का अंतिम संस्कार वीरवार को पालमपुर में किया जाएगा।

कमलकांत बतरा के निधन पर सीएम सुक्खू सहित इन्होंने जताया शोक
कमलकांत बतरा के निधन पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंंदर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, सांसद किशन कपूर, राज्यसभा सांसद इंदु बाला गोस्वामी, मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार, प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार कैबिनेट रैंक गोकुल बुटेल, पूर्व विधायक प्रवीण कुमार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल, भाजपा नेता घनश्याम शर्मा सहित अन्यों ने संवेदना व्यक्त की है तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार के सदस्यों को इस असहनीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay