मनाली का नाम रोशन करने वाली कल्पना ठाकुर अब देगी निगम केलांग की डॉक्यूमैंटरी में सहयोग

Saturday, Sep 08, 2018 - 11:03 AM (IST)

मनाली : सौंदर्य प्रतियोगिता में देश-विदेश में मनाली का नाम रोशन करने वाली कल्पना ठाकुर हिमाचल पथ परिवहन निगम केलांग की डॉक्यूमैंटरी बनाने में सहयोग देगी। एच.आर.टी.सी. की ओर से मिले प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार करते हुए कल्पना ठाकुर दुर्गम क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे केलांग डिपो की सेवाओं का उल्लेख कर निगम का प्रचार करेंगी।

केलांग एच.आर.टी.सी. के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने प्रस्ताव स्वीकार करने पर कल्पना का आभार जताया। मनेपा ने बताया कि विभाग द्वारा एक डॉक्यूमैंटरी हेतु कल्पना का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि डॉक्यूमैंटरी पर शीघ्र ही रूपरेखा तैयार की जाएगी ओर सुदूर दुर्गम क्षेत्रों में विभाग की बसों द्वारा दी जा रही सेवाओं का उल्लेख होगा। गौर हो कि हिमाचल पथ परिवहन निगम का केलांग डिपो दुर्गम क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहा है। केलांग डिपो की बसें लेह से मनाली होते हुए दिल्ली पहुंचती हैं और सैलानियों को रोमांचित सफर का अनुभव प्रदान करती हैं।

kirti