Watch Video: कल्पना परमार ने एक बार फिर रोशन किया हिमाचल का नाम

Thursday, Jun 08, 2017 - 12:27 PM (IST)

सोलन (चिन्मय कौशल): अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर से सोलन की धावक खिलाड़ी कल्पना परमार ने हिमाचल का नाम रोशन किया है। गोवा के पणजी स्थित दीनानाथ मंगेशकर कला अकादमी में 29 मई को आयोजित समता साहित्य अकादमी मुंबई की ओर से आयोजित 10वें अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय सम्मान समारोह में उसको प्राइड ऑफ नेशन अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें गोवा सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री गोबिंद गोवड़े ने उन्हें प्रशस्ति पत्र व समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 


राष्ट्रीय क्रीडा रत्न अवार्ड से किया जा चुका है सम्मानित
गोवा से सोलन लौटी कल्पना ने बताया कि पुरस्कार मिलने से वह उत्साहित हैं और वह 10 जून 2017 को मुंबई में होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्तर की मुंबई रिले मैराथन की तैयारियों में जुट गई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में उन्हें मुंबई में राष्ट्रीय क्रीडा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। यह उनका अंतरराष्ट्रीय स्तर का पहला अवार्ड है। उसने मास्टर्स एथलैटिक्स प्रतियोगिता में देश-विदेश में न सिर्फ हिमाचल बल्कि देश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने जापान, सिंगापुर में मास्टर्स एथलैटिक्स के एशियन मुकाबले में भाग लिया। वहीं आस्ट्रेलिया के पर्थ में आयोजित वर्ल्ड मास्टर प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया है। वर्ल्ड मास्टर्स प्रतियोगिता में भाग लेने वाली वह प्रदेश की एकमात्र महिला खिलाड़ी है।