कालका-शिमला NH पर पहाड़ी धंसी, वाहनों की थमी रफ्तार (Video)

punjabkesari.in Wednesday, Jan 09, 2019 - 11:10 AM (IST)

सोलन (नरेश पाल): कालका-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर तंबू मोड़ में क्रशर के समीप अचानक पहाड़ी धंस गई। मामला मंगलवार देर रात करीब 11 बजे का है। जिससे निर्माण कार्य में लगी मशीन भी पूरी तरह से मलबे की चपेट में आ गई। गनीमत यह रही कि मशीन में सवार चालक बाल-बाल बचा। पहाड़ी धंसने के बाद हाईवे 3 घंटे तक पूरी तरह से ठप्प रहा और हाईवे में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई।
PunjabKesari

इसके बाद लोगों ने इस बारे में पुलिस थाना परवाणु में सूचना दी और पुलिस ने एन.एच.ए.आई. के अधिकारियों से बात कर हाईवे को खुलवाने का काम शुरु किया। बताया जा रहा है कि हाईवे को रात करीब 2 बजे वन-वे में खोला गया।
PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि मौजूदा समय में हाईवे में कुछेक जगहों पर कटिंग का काम चला हुआ है और जहां पर अभी पहाड़ी धंसी है वहां पर भी कटिंग का काम चला हुआ था। एस.एच.ओ. परवाणु श्याम तोमर ने कहा कि यह घटना रात करीब 11 बजे हुए हुई है। इसमे कोई जानी नुकसान नहीं है और रात को करीब 3 घंटे बाद हाईवे को वन-वे में खोला गया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News