Sirmour: चिट्टा गिरोह मामले में जांच तेज, आरोपी रिमांड पर

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 07:38 PM (IST)

कालाअम्ब (प्रताप): अंतर्राज्यीय चिट्टा गिरोह से जुड़े मामले में जिला सिरमौर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस मामले में पुलिस ने 294 ग्राम चिट्टा/हैरोइन बरामद कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें 16 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और पूरे नैटवर्क की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जांच एजैंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह गिरोह किन-किन राज्यों तक फैला हुआ है और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान आरोपी इस मामले में कई बड़े खुलासे कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इस केस में आगे और गिरफ्तारियां भी संभव हैं। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़ी अधिक जानकारी सांझा करने से बच रही है, ताकि जांच प्रभावित न हो। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि मामला एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News