के.सी.सी. भर्ती मामले में एफआईआर दर्ज करवाने की आज बीओडी में मिलेगी मंजूरी

punjabkesari.in Thursday, Nov 18, 2021 - 11:08 AM (IST)

धर्मशाला (जिनेश) : कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित में वर्ष 2016 में हुई भर्ती मामले में पाई गई अनियमित्तओं पर अब एफ.आई.आर. दर्ज करवाने की तैयारियां शुरू हो गई है। वीरवार को प्रस्तावित के.सी.सी. बैंक की बी.ओ.डी. में उक्त भर्ती मामले में एफ.आई.आर. दर्ज करवाने को लेकर प्रस्ताव पेश किया जाएगा। बी.ओ.डी. में पेश होने वाले इस प्रस्ताव के पारित किए जाने की संभावना है। बी.ओ.डी. की बैठक में इस मुद्दे को मुख्य ऐजेंडे में शामिल किया गया है। प्रस्ताव पारित होने के बाद पूर्व बोर्ड के साथ-साथ अन्य अधिकारी व कर्मचारियों पर पुलिस का शिकंजा कसेगा। उपचुनावों में भाजपा को मिली हार के बाद अब पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए भ्रष्टाचार मामलों को लेकर सरकार एक्शन मोड़ में आ गई है। इतना ही नहीं के.सी.सी. बैंक में 2016 में हुई इस भर्ती मामले को भाजपा ने अपनी चार्जशीट में भी शामिल किया था। बी.ओ.डी. से इस प्रस्ताव को अनुमति मिलने के बाद पूर्व बोर्ड की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व बोर्ड के सदस्यों के साथ-साथ 12 अन्य अधिकारी व कर्मचारियों के उपर एफ.आई.आर दर्ज करने की तैयारी सरकार द्वारा कर ली गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News