जब ऑटो रिक्शा में सवार होकर ज्वालामुखी मंदिर पहुंचे वीरभद्र सिंह, लोग भी हुए हैरान(Video)

Monday, Apr 15, 2019 - 12:35 PM (IST)

कांगड़ा : विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में रविवार को पू्र्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पहुंचे। जहां उन्होंने मां का आशीर्वाद लिया। जानकारी के मुताबिक यहां नवरात्रि के चलते मंदिर तक गाड़ियां बैन होने के चलते वह मंदिर के गेट पर ही उतर गए और वहां से ऑटो रिक्शा के जरिए मंदिर तक गए। उन्हें ऑटो रिक्शा पर देख वहां आने जाने वाले लोग भी हैरान हो गए। बताया जा रहा है कि वीरभद्र के साथ पूर्व विधायक संजय रतन, कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा व अन्य कई कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

जैसे तैसे मंदिर तक पहुंचने के बाद वीरभद्र सिंह ने ज्वाला मां के आगे शीश नवाया। उसके बाद फिर मंदिर के पुजारी और मंदिर न्यास ने उन्हें मां की चुनरी व प्रसाद भेंट किया। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। बताया जा रहा है कि इससे पहले, भाजपा के हमीरपुर से प्रत्याशी अनुराग ठाकुर, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर भी ज्वालामुखी मंदिर में आ चुके हैं। ज्वालामुखी के अलावा, बिलासपुर के नैना देवी में प्रदेश के प्रमुख नेताओं और कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों ने दस्तक दी है।

kirti