अफसरशाही के कारण दफन हो गए ज्वालाजी फब्बारे के संगीतमय स्वर

Monday, Jun 24, 2019 - 06:09 PM (IST)

ज्वालामुखी, (नितेश): ज्वालाजी में अफसरशाही की लापरवाही के चलते यहां की एक विशिष्ट पहचान बना चुके संगीतमय के स्वर अब दफन हो गए हैं। यहां पर पूर्व में एक माली इस फब्बारे और इसके साथ लगे रंग-बिरंगे फूलों की देखभाल किया करता था, लेकिन उसके जाने के बाद ज्वालामुखी की विशिष्ट पहचान बना चुके फब्बारे के साथ-साथ यहां स्थित पार्क का अस्तित्व भी समाप्त हो गया है। डांसिंग फाऊंटैन नाम से प्रख्यात संगीतमय फब्बारे का उद्घाटन 1996 को तत्कालीन प्रदेश मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया था।

इसके निर्माण का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा : धवाला

लोगों की मंदिर प्रशासन से गुहार है कि वे  जल्द ही अपनी कुंभकर्णी नींद से जागें और इसके पुन: संचालन की ओर ध्यान दें। ज्वालाजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश धवाला ने कहा कि संगीतमय फब्बारे के लिए बजट का प्रावधान किया गया है और इसके निर्माण का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा।

Kuldeep