बस अड्डे में मजनू की हुई छित्तर परेड

Monday, Aug 26, 2019 - 11:17 PM (IST)

ज्वालामुखी (कौशिक): जलामुखी बस अड्डे में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक मजनू की छित्तर परेड हो गई। जानकारी के मुताबिक यह युवक लड़की के साथ सरेआम बदतमीजी कर रहा था, जिस पर लड़की ने अपने रिश्तेदारों को फोन किया और उनके आते ही लड़की व उसके रिश्तेदारों ने आशिक मिजाज मजनू की छित्तर परेड कर उसके सिर पर से आशिकी का भूत उतार दिया। बाद में आशिक मिजाज मजनू को पुलिस थाने में ले जाया गया वहां पर उसे चेतावनी देकर भेजा गया। लड़की के रिश्तेदारों ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया है।

Kuldeep