हर्षवर्धन ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में जंगल राज चल रहा

punjabkesari.in Thursday, May 17, 2018 - 03:21 PM (IST)

बद्दी(चिन्मय) : बद्दी में गतरात्रि हुई युवती की हत्या को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा को घेरने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हत्याओं का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कसौली गोलीकांड में महिला अधिकारी की मौत की यादें अभी धुंधली भी नहीं हुई थी कि बद्दी में एक और युवती की गला रेत कर हत्या कर दी गई। जिसे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रदेश में जंगल राज चल रहा है।

इस व्यवस्था को देखकर मुख्यमंत्री खुद चिंतित
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के 4 माह के कार्यकाल में कानून व्यस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। मुख्यमंत्री खुद इस व्यवस्था को देखकर चिंतित और घबराए हुए नजर आ रहे है। वहीँ पुलिस के उच्च अधिकारी प्रदेश में रेप हत्या डकैती अपहरण जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मंथन कर रहे है और इन घटनाओं पर अंकुश कैसे लगाया जाए इस बारे में रणनीति तैयार करने में लगे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News