चंद्रभागा नदी में मौत की ‘छलांग’, महिला का शव बरामद

Wednesday, Mar 21, 2018 - 11:37 PM (IST)

मनाली: लाहौल-स्पीति के तिंदी घाटी में महिला द्वारा चंद्रभागा नदी में आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार तिंदी के सिलेन गांव की 32 वर्षीय महिला देई देवी पत्नी महेंद्र पाल ने चंद्रभागा नदी में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। महिला का शव कुछ ही दूरी पर पुलिस ने नदी से बरामद भी कर लिया। महिला का मायका पांगी में है। महिला सर्दी भर मायके में रहने के बाद एक सप्ताह पहले ही घर लौटी थी। लाहौल-स्पीति पुलिस अधीक्षक राजेश धर्माणी ने बताया कि पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर सी.आर.पी.सी. की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है। 

Punjab Kesari