हिमाचल के 2 दिवसीय दौरे पर आज पांवटा पहुंचेंगे जेपी नड्डा

punjabkesari.in Saturday, Aug 20, 2022 - 12:05 AM (IST)

शिमला (कुलदीप): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अपने 2 दिवसीय दौरे पर शनिवार को पांवटा साहिब पहुंचेंगे। यहां पर उनका हिमाचल प्रदेश के गठन के 75 वर्ष के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वह नाहन जाएंगे, जहां पर इसी तरह के दूसरा कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वह सायं शिमला पहुंचने के बाद रविवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा भाजपा के अन्य बड़े नेता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ इन कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे। उनके दौरे को देखते हुए भाजपा नेता तैयारियों में जुट गए हैं। नड्डा अपने दौरे के दौरान प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से सत्ता-संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। इसमें प्रदेश सरकार की सत्ता में वापसी को सुनिश्चित करने सहित अन्य विषयों पर चर्चा होगी। वह प्रदेश के भाजपा नेताओं को संगठनात्मक कार्यों के लिए निर्देश भी जारी कर सकते हैं, जिसके आधार पर आगामी समय में पार्टी स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जेेपी नड्डा के बाद पार्टी के दूसरे नेताओं के प्रदेश आने की संभावना है। यह प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

भाजपा में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस नेता
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हिमाचल प्रदेश दौरे के दौरान फिर से कुछ कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार विपक्षी दल के कुछ नेता भाजपा से संपर्क में है। ऐसे में यदि सब कुछ सही रहा, तो राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में कई अन्य नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News