JP Nadda इस बार ऐसे मनाएंगे लोहड़ी का त्यौहार, जानने के लिए पढ़ें खबर

Friday, Jan 12, 2018 - 06:55 PM (IST)

शिमला/बिलासपुर: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा इस बार भी लोहड़ी का पर्व अपने घर में ही मनाएंगे। लोहड़ी त्यौहार मनाने के लिए वह शनिवार रात विजयपुर पहुंचेंगे। रविवार को मकर सक्रांति पर वह दिन भर घर में ही मौजूद रहेंगे। उसके बाद सोमवार सुबह वह दिल्ली वापस रवाना हो जाएंगे। हिमाचल में नई सरकार के गठन के बाद वह नए साल में पहली बार अपने गृह जिला आ रहे हैं, ऐसे में लोहड़ी के बहाने उनके घर कई नेताओं का भी जमावड़ा लगने की उम्मीद है।