कोरोना संकट के बीच BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda ने हिमाचल को भेजी सहायता सामग्री

punjabkesari.in Sunday, May 16, 2021 - 06:23 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): कोरोना संकट से जूझ रहे देवभूमि हिमाचल को केंद्र से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मेडिकल उपकरण व सहायता सामग्री भेजी है। उन्होंने रविवार को केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के निजी प्रयासों से हिमाचल के कोरोना वॉरियर्स के लिए भेजे गए मेडिकल उपकरणों के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार सेवा कार्यों में जुटी है। सेवा ही संगठन को अपना मूलमंत्र मानकर भाजपा के लाखों कार्यकर्ता देशवासियों की हरसंभव सहायता में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रहे हैं।

अनुराग ठाकुर कर रहे पुनीत कार्य

उन्होंने कहा कि अपने सामर्थ के हिसाब से हर व्यक्ति सेवा के अपने धर्म को निभा रहा है और इसी क्रम में हमारी कर्मभूमि से सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मियों व कोविड मरीजों के लिए मेडिकल उपकरण भेजने का पुनीत कार्य कर रहे हैं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में लोगों को घरद्वार मुफ्त उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवा उपलब्ध करा रही अनुराग ठाकुर की पहल सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की मेडिकल यूनिट्स इन मेडिकल उपकरणों को हिमाचल के सभी 12 जिलों में पहुंचाकर सेवा कार्य में जुट जाएगी।

कोरोना के कठिन समय में भाजपा देशवासियों की सेवा में समर्पित : अनुराग ठाकुर

इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के मार्गदर्शन में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के मूलमंत्र को आत्मसात कर पूरी निष्ठा के साथ कोरोना आपदा के कठिन समय में भी देशवासियों की सेवा में समर्पित हैं। उन्हीं आदेशानुसार सेवा ही संगठन अभियान में अपना सहयोग सुनिश्चित करने हेतु हमारी कर्मभूमि हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना महामारी से लडऩे के लिए अपने निजी प्रयासों से मेडिकल उपकरण और सहायता सामग्री भेजने का बीड़ा उठाया है।

हिमाचल के लिए ये भेजे मेडिकल उपकरण 

केंद्र की ओर हिमाचल प्रदेश को 3,00,000 थ्री प्लाइ मास्क, 50,000 एन-95 मास्क, 25,000 ग्लव्स, 10,000 फे स शील्ड, 7000 पीपीई किट, 6000 ऑक्सीजन मास्क, 3200 एनआरएम, 1500 ऑक्सीजन रैगुलेटर व 250 नेजल कैनुला भेजे गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने सहायता सामाग्री भेजने पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News