कोरोना से जंग : जेपी नड्डा ने हिमाचल को भेजे 1 लाख सैनिटाइजर

punjabkesari.in Friday, May 08, 2020 - 05:32 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के लिए 1 लाख सैनिटाइजर की पहली खेप भेजी है। प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में 25-25 हजार सैनिटाइजर का वितरण होगा। संसदीय क्षेत्र में इसका वितरण बूथ एवं मंडल स्तर पर जरूरतमंद लोगों के बीच किया जाएगा। प्रदेश भाजपा कार्यालय दीपकमल में पहुंची इस खेप को प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने प्राप्त किया। प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा और प्यार सिंह कंवर भी इस अवसर पर मौजूद थे। प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने इस अवसर पर कहा कि संकट की इस घड़ी में भाजपा कोरोना योद्धाओं के साथ जरूरतमंद लोगों की हरसंभव मदद कर रही है।

भाजपा का यह पहला लक्ष्य है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। इसके लिए पार्टी की तरफ से खाने के पैकेट और राशन किटों का वितरण किया जा रहा है। पार्टी की तरफ से फेस कवर एवं सैनिटाइजर का वितरण करने के अलावा पीएम और सीएम केयर फंड में योगदान दिया जा रहा है। उन्होंने कोरोना संकट से बाहर निकलने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार आम आदमी को राहत प्रदान करने का प्रयास कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News