शांता कुमार से मिलने यामिनी परिसर पहुंचे जेपी नड्डा, मिशन रिपीट को लेकर की मंत्रणा

punjabkesari.in Friday, Apr 22, 2022 - 10:00 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने दिग्गज भाजपा नेता शांता कुमार से मंत्रणा की। कांगड़ा प्रवास के प्रथम दिन जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार देर सायं यामिनी परिसर पहुंचे। मंत्रणा के आरंभिक दौर में शांता कुमार तथा जगत प्रकाश नड्डा शामिल हुए जबकि कुछ ही समय बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी इस मंत्रणा में शामिल कर लिया गया। यद्यपि अन्य भाजपा नेताओं को बंद कमरे में हुई इस मंत्रणा से दूर रखा गया। सूत्र बताते हैं कि मिशन रिपीट को लेकर शांता कुमार ने जहां सुझाव तथा अपनी राय दी वहीं कारगुजारियों पर नसीहत भी दी है। लगभग 35 मिनट तक चली मंत्रणा में मिशन रिपीट को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शांता कुमार से उनकी राय जानी। 
PunjabKesari, Meeting Image

सूत्र बताते हैं कि भले ही शांता कुमार स्वास्थ्य कारणों से वर्तमान में रैलियों से दूरी बनाए हुए हैं परंतु शांता कुमार की चुनावी दौर में भूमिका किस प्रकार से रहे, इसे लेकर भी चर्चा हुई है, ऐसे में शांता कुमार से चुनावी दौर में अपने अनुभव तथा रणनीतिक कौशल से पार्टी का मार्गदर्शन किए जाने का आग्रह किया गया है। यद्यपि किसी भी नेता ने मंत्रणा के पश्चात मीडिया से बात नहीं की। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की धर्मपत्नी मल्लिका नड्डा भी इस दौरान उनके साथ रहीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ प्रदेश भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, वन मंत्री राकेश पठानिया और सांसद किशन कपूर सहित कई अन्य नेता भी पहुंचे थे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News