जेपी नड्डा ने शिमला में लगाया झाड़ू, बोले- सफाई से दें महात्मा गांधी को सर्वोत्तम श्रद्धांजलि (Video)

Friday, Sep 21, 2018 - 12:15 PM (IST)

शिमला (राजीव): स्वच्छ भारत अभियान के तहत शुक्रवार को राजधानी शिमला में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने झाड़ू लगाया। उन्होंने स्कूली छात्रों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान हिमाचल के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज और स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार भी मौजूद रहे।


नड्डा ने कहा कि महात्मा गांधी की 'स्वच्छ भारत' परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 15 सितंबर से 2 अक्टूबर 2018 तक देश भर में स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है।


जन प्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक प्रतिष्ठा रखने वाले लोगों के सहयोग से ये अभियान पूरे हिमाचल में चलाया जाएगा। 2 अक्टूबर, 2014 को स्वच्छ भारत मिशन देश भर में व्यापक तौर पर राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में शुरू किया गया था।  

Ekta