हिमाचल के बाद अब गुजरात फतह की तैयारी, थोड़ा इंतजार करो होगी दिल्ली भी हमारी : जेपी नड्डा

Sunday, Nov 13, 2022 - 07:31 PM (IST)

बिलासपुर (विशाल): हिमाचल प्रदेश में गत शनिवार को विधानसभा चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई व रविवार दोपहर 12 बजे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा लुहणू हैलीपैड से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। जाने से पूर्व कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान अपने संबोधन में नड्डा ने कहा कि हिमाचल तो भाजपा ने फिर से फतह कर लिया है अब गुजरात की बारी है व इंतजार करो अब दिल्ली भी हमारी है। दिल्ली जाते समय आज नड्डा काफी रिलैक्स दिखे। सुबह अपने घर विजयपुर से जब नड्डा दिल्ली के लिए निकले तो 3 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग, जीत राम कटवाल व त्रिलोक जम्वाल तथा भाजपा जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान भी उनके साथ थे। जब नड्डा भगेड़ चौक पर पहुंचे तो वहां सैंकड़ों कार्यकर्ता उनकी आगवानी करने के लिए एकत्रित हो चुके थे।

भगेड़ चौक में उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ चाय की चुिस्कयां भी लीं। वहीं इसके बाद नड्डा कंदरौर चौक पहुंचे। कंदरौर चौक में भी नड्डा ने अपने पुराने साथियों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक मिठाई की दुकान पर आराम से बैठकर चाय पी। वहां नड्डा के पुराने साथियों व कार्यकर्ताओं में कुछ बुजुर्ग महिलाएं भी उन्हें मिलीं। अपना एक बाजू किसी दुर्घटना में गंवा चुकी एक महिला भी नड्डा से मिली व अपनी दिव्यांगता के बारे में उनसे बात की। नड्डा ने महिला को आश्वासत किया कि उन्हें कृत्रिम बाजू लगवाएंगे। इसके लिए उन्होंने अपने स्टाफ को मौके पर ही निर्देश भी दे दिए। जिसके बाद नड्डा बिलासपुर पार्टी कार्यालय में पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं के साथ हल्की-फुल्की बातचीत हुई व हंसी-मजाक के बीच मतदान संबंधी फीडबैक भी नड्डा ने ली। वहीं श्रीनयना देवी विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रणधीर शर्मा भी मौजूद थे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay