अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी में चम्बा रुमाल को देखकर भाव-विभोर हुए JP Nadda

Friday, Oct 26, 2018 - 04:24 PM (IST)

बिलासपुर: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कजाकिस्तान के अपने 2 दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को कजाकिस्तान के अस्ताना स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय का दौरा किया। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय द्वारा महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित पारंपरिक भारतीय वस्त्रों की प्रदर्शनी वस्त्रम् को भी देखा। केंद्रीय मंत्री ने पारंपरिक कपड़ा एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी में खासी रुचि दिखाई क्योंकि इस प्रदर्शनी में हिमाचल प्रदेश के चम्बा रियासत की एक पारंपरिक कला चम्बा रुमाल को भी प्रदॢशत किया गया है। 

चम्बा रुमाल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में जगह मिलने पर केंद्रीय मंत्री भाव-विभोर हो गए। उन्होंने इस पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह गौरव का विषय है कि उनके मूल राज्य की कला को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है जोकि भारत की महान विरासत के साथ-साथ हिमाचल के एक अग्रदूत के रूप में कार्य कर रही है।

Vijay