जेपी नड्डा ने टटोली हिमाचल भाजपा की नब्ज, संगठन महामंत्री से की ये खास चर्चा

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2020 - 11:16 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने वीरवार को संगठनात्मक विषयों को लेकर प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा से चर्चा की। उन्होंने इस दौरान प्रदेश में हुई वर्चुअल रैलियों से जुड़े लोगों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। इसके तहत प्रदेश में आगामी समय में भाजपा लाभार्थी रैली और ऑनलाइन संवाद करके विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभाॢथयों तक पहुंचेगी। पार्टी की तरफ से आगामी समय में मेरा बूथ-मेरा मंडल अभियान चलाया जाएगा, जिसको लेकर तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार जेपी नड्डा ने प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ाने सहित अन्य विषयों पर चर्चा की।

उल्लेखनीय है कि वीडियो कॉन्फ्रैंस के माध्यम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सभी राज्यों के संगठन मंत्रियों से बात की, जिसमें हिमाचल प्रदेश के संगठन महामंत्री पवन राणा से भी अलग से चर्चा की। उन्होंने सभी संगठन महामंत्रियों को पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी, जिसमें अधिक संख्या में लोगों से ऑनलाइन जुडऩे को कहा गया। नड्डा से पहले भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष से वैब एक्स के माध्यम से संगठनात्मक विषयों पर प्रदेश भाजपा के नेताओं से चर्चा की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News