कुल्लू से महाराष्ट्र के लिए रवाना हुए JP Nadda, चुनाव प्रचार में संभालेंगे मोर्चा

Thursday, Oct 10, 2019 - 10:49 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा वीरवार को कुल्लू से महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गए। बुधवार रात को अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में शिरकत करने के बाद नड्डा शास्त्रीनगर में अपनी बुआ के घर रुके थे। इस दौरे के दौरान उनकी धर्मपत्नी भी उनके साथ रहीं। वीरवार सुबह भी शास्त्रीनगर में जगत प्रकाश नड्डा से मिलने के लिए वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर सहित अन्य भाजपा नेता पहुंचे। नड्डा ने इस दौरान अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।

हालांकि नड्डा का कुल्लू में दशहरा उत्सव में शिरकत करने के अलावा अन्य कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं रहा। किसी प्रकार की जनसभा आदि भी उन्होंने कुल्लू में नहीं की। नड्डा सुबह भुंतर स्थित हवाई अड्डे पर पहुंचे और शाढ़ाबाई से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी एयरपोर्ट आए। जयराम ठाकुर ने नड्डा को अपने हैलीकॉप्टर में चंडीगढ़ पहुंचाया। वहां से नड्डा महाराष्ट्र के लिए रवाना हुए और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिमला लौटे। नड्डा महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार में मोर्चा संभालेंगे।

 

Vijay