जेपी नड्डा ने टटोली हिमाचल भाजपा की नब्ज, सत्ता-संगठन ने रखा रिपोर्ट कार्ड

punjabkesari.in Saturday, Apr 09, 2022 - 11:10 PM (IST)

4 राज्यों में जीत के बाद हिमाचल व गुजरात पर फोकस, खराब रिपोर्ट कार्ड पर कटेगा टिकट
शिमला (कुलदीप):
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शिमला पहुंच कर सत्ता व संगठन की नब्ज टटोली है। इस दौरान उनकी भाजपा विधायक दल, कोर ग्रुप व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ अलग से बैठक हुई है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस भी विधायक का रिपोर्ट कार्ड खराब पाया जाता है, उसका टिकट कटेगा। इसी तरह संगठन में भी परफॉर्मैंस को आधार बनाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विधायक व पार्टी पदाधिकारी जनता के बीच जाएं और उनको केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताएं। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसा संगठन है, जिसे चुनाव में जाने से डर नहीं लगता। उन्होंने स्पष्ट संकेत दिए कि पार्टी किसी भी स्तर पर कोताही को बर्दाश्त नहीं करेगी। यानी 4 राज्यों में सरकार बनाने के बाद अब भाजपा का फोकस हिमाचल प्रदेश व गुजरात पर है, जिसका शंखनाद अभिनंदन समारोह के माध्यम से कर दिया गया है।

कांग्रेस व आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना

जगत प्रकाश नड्डा के निशाने पर कांग्रेस व आम आदमी पार्टी दोनों रहीं। उन्होंने कहा कि जिन 4 राज्यों में अभी भाजपा की सरकारी बनी है, वहां पर दोनों दलों के अधिकतर प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता पहाड़ के लोगों को बेवकूफ नहीं बना सकते। इसी तरह कांग्रेस नेताओं से सत्ता में रहते हुए जिस तरह से हिमाचल प्रदेश के हितों से खिलवाड़ किया गया है, उससे अब जनता भली-भांति अवगत हो चुकी है। 

कार्यकर्ताओं का हौसला भी बढ़ाया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताया। उन्होंने जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकत्र्ताओं का हौसला भी बढ़ाया तथा कहा कि वे पार्टी की सत्ता में वापसी के लिए काम करें। 

सीएम की तारीफ, पर फेरबदल संभव

जगत प्रकाश नड्डा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की तारीफ की। हालांकि सत्ता-संगठन स्तर पर हुई अलग-अलग बैठकों में स्पष्ट किया कि रिपोर्ट कार्ड सही नहीं होने पर फेरबदल हो सकता है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News