दिल्ली से लौटी महिला कोरोना पॉजिटिव

punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2020 - 10:48 PM (IST)

जोगिंद्रनगर (अमिता): लडभड़ोल क्षेत्र की एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उक्त महिला दिल्ली से लौटी थी और जोगिंद्रनगर में संस्थागत क्वारंटाइन में थी। कोरोना संक्रमित महिला की उम्र 46 साल बताई जा रही है, जोकि सोमवार सुबह ही दिल्ली से निजी वाहन से जोगिंद्रनगर पहुंची और आयुर्वेद फार्मेसी होस्टल में क्वारंटाइन थी। उसने 13 जून को दिल्ली में सैंपल दिया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डा. जीवानंद चौहान ने बताया कि महिला को मैडीकल कालेज नेरचौक अस्पताल शिफ्ट किया गया है तथा सोमवार को आए दोनों मामले दिल्ली के खाते में गिने जाएंगे। जहां सैंपल लिया जाता है, उन्हें पॉजिटिव आने पर उसी राज्य के मरीजों की संख्या में जोड़ा जाता है। लडभड़ोल से आई कोरोना संक्रमित महिला की उम्र 46 साल बताई जा रही है, जोकि सोमवार सुबह ही दिल्ली से निजी वाहन से जोङ्क्षगद्रनगर पहुंची और आयुर्वेद फार्मेसी होस्टल में क्वारंटाइन थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News