Job Alert: बिजली उपभोक्ता मित्र के 129 पदों पर नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 11-12 जून को कैंपस इंटरव्यू
punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2026 - 05:14 PM (IST)
सोलन (ब्यूरो): नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर है। मैसर्ज एमपीएस एंड कम्पनी शिमला द्वारा आऊटसोर्स आधार पर बिजली उपभोक्ता मित्र के 129 पदों को भरने के लिए भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए सोलन जिले में आगामी 11 और 12 जून को सीधे कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा, जिसके जरिए योग्य युवाओं का मौके पर ही चयन किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने इस भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि युवाओं की सुविधा के लिए ये कैंपस इंटरव्यू दो अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। 11 जून को यह साक्षात्कार मॉडल करियर सैंटर सोलन (नजदीक डीस्ट्रोफी हॉस्पिटल जटोली, जिला रोजगार कार्यालय) में होंगे। वहीं, 12 जून को मॉडल करियर सैंटर (उप रोजगार कार्यालय) बद्दी, नजदीक गुरुद्वारा संडोली में इंटरव्यू लिए जाएंगे। दोनों ही स्थानों पर साक्षात्कार की प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे से शुरू कर दी जाएगी।
रोजगार अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इन पदों पर नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता से जुड़े सभी अनिवार्य प्रमाण पत्रों, मूल दस्तावेजों और अपने बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि व समय पर इंटरव्यू स्थल पर पहुंच सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने वाले किसी भी उम्मीदवार को विभाग की तरफ से कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। भर्ती से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी या पूछताछ के लिए उम्मीदवार सीधे जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

