नौकरी का इंतजार हुआ खत्म, अब 8वीं, 10वीं और 12वी पास को यहां मिलेगा मौका

Friday, Nov 08, 2019 - 01:57 PM (IST)

ऊना: हिमाचल प्रदेश में नौकरी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बता दें कि मैसर्ज ईसकॉन ने हेल्पर के दस पद अधिसूचित किए हैं। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 14 नवंबर को प्रात: 11 बजे उप रोज़गार कार्यालय हरोली में लिए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार जन्मतिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार की फोटो, आधार कार्ड सहित निर्धारित दिनांक व समय को साथ लाना सुनिश्चित करें। बताया जा रहा है कि अभ्यार्थी को किसी भी प्रकार भत्ता देय नहीं होगा। इस बात की जानकारी अनीता गौतम ने दी है।

कुल पद- 10

शैक्षिणक योग्यता - 8वीं, 10वीं, 12वी पास

उम्र- 18 या अधिक वर्ष निर्धारित

साक्षात्कार - 14 नवंबर प्रात: 11 बजे होंगे।
 

kirti