चोरों ने दिन-दिहाड़े घर में लगाई सेंध, लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ

Thursday, Jun 13, 2019 - 10:42 PM (IST)

फतेहपुर (अजय): पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ती पंचायत बरोट के वार्ड नंबर-3 में वीरवार को चोर दिन-दिहाड़े लाखों रुपए के गहनों पर हाथ साफ कर गए। जानकारी के अनुसार उपरोक्त वार्ड में स्थित होशियार सिंह के घर सुबह के समय चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक होशियार सिंह की बहू रीनू पत्नी संजीव सुबह बच्चों को स्कूल छोडऩे गई थी, वहीं होशियार सिंह भी घर से बाहर थे जबकि रीनू की सास पशुओं को चारा डालने निकली थी, ऐसे में चोरों ने छत को जाने वाली सीढ़ियों के दरवाजे को तोडऩे के उपरांत छत पर चढ़ते हुए संदूक के ताले तोड़ उसमें से सभी गहने निकाले और फरार हो गए।

सीढ़ियों के दरवाजे को टूटा देख सहम गई महिला

चोरी का पता रीनू को करीब साढ़े 11 बजे चला जब वह सामान लेने के लिए छत पर जाने लगी तो सीढ़ियों के दरवाजे को टूटा देख सहम गई। शोर मचाने के उपरांत जब देखा गया तो छत पर रखा संदूक खुला थाव उसमें से गहने गायब थे। इसके बाद प्रभावित परिवार ने तुरंत वार्ड सदस्य स्वर्ण सिंह को इसकी जानकारी दी, जिस पर वार्ड सदस्य ने पुलिस थाना फतेहपुर को सूचित किया। प्रभावित महिला का कहना है कि चोरों ने करीब 7 तोले सोने के गहने चोरी किए हैं। वहीं पुलिस को जानकारी मिलते ही मुख्य आरक्षी अनंत शर्मा की अगुवाई में टीम होशियार सिंह के घर गई थी तथा मामले की छानबीन जारी है।

Vijay