बसोली में चोरों ने घर को बनाया निशाना, लाखों के गहने व नकदी पर किया हाथ साफ

Friday, Mar 22, 2024 - 05:38 PM (IST)

ऊना (विशाल): बसोली में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के गहने व नकदी पर हाथ साफ‍ कर दिया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाते हुए कमलेश कुमारी ने कहा कि 21 मार्च को वह अपने नए घर में गई हुई थी। जब वह वापस आई तो किसी ने इसके मेन गेट का ताला तोड़कर घर में रखे सोने के गहने व 17000 रुपए चुरा लिए। चोरी हुए गहनों की कीमत करीब 2 लाख रुपए है। एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay