सरिये से लदी जीप खाई में गिरी, चालक सहित 4 घायल

Wednesday, Jun 20, 2018 - 10:31 PM (IST)

सरकाघाट: उपमंडल के रिस्सा के पास सरिया ले जा रही एक जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार चालक सहित 4 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार थोना गेहरा का सुदर्शन कुमार सरकाघाट से किराए की जीप एप्लाइड फॉर में सरिया लोड कर ले जा रहा था कि रिस्सा के पास चालक के नियंत्रण खो देने से जीप खाई में जा गिरी। परिणामस्वरूप चालक श्याम ठाकुर कुणालग वार्ड-5 नेपाली मजदूर खेमराज व विशाल तथा सुदर्शन जख्मी हुए हैं। चारों को सरकाघाट अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां पर उनका उपचार चल रहा है।


जीप में क्षमता से अधिक लोड था सरिया
दुर्घटना का कारण जीप में क्षमता से अधिक सरिया लोड होना बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डी.एस.पी. सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर मामला दर्ज किया है। घायलों के बयान लिए जा रहे हैं।

Vijay