JCB ने उखाड़ी केबल,100 फोन डैड

Sunday, Aug 05, 2018 - 09:46 AM (IST)

धर्मशाला : मैक्लोडगंज-टैंगल बोर्ड रोड पर लोक निर्माण विभाग की जे.सी.बी. ने बी.एस.एन.एल. की केवल उखाड़ दी जिस कारण मैक्लोडगंज के लगभग 100 लैंडलाइन फोन डैड हो गए हैं, वहीं लगभग 25 हजार का नुक्सान बी.एस.एन.एल. को हो गया है। जानकारी के अनुसार मैक्लोडगंज-टैंगल बोर्ड रोड में शुक्रवार शाम को लोक निर्माण विभाग की जे.सी.बी. पाइप डालने का कार्य कर रही थी कि इस दौरान यहां पर जे.सी.बी. ने बी.एस.एस.एल. की केबल उखाड़ दी। शनिवार सुबह से बी.एस.एन.एल. व लोक निर्माण विभाग के कर्मी उक्त समस्या के निदान के लिए जुटे रहे लेकिन शनिवार को यह कार्य नहीं हो पाया। बी.एस.एन.एल. के मंडल अभियंता नरेश कुमार ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी बिना हमें सूचित किए उक्त कार्य कर रहे हैं। रविवार तक लैंडलाइन फोन में संचार व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी। 

kirti