दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी JCB, चालक की मौत

Sunday, Jul 07, 2019 - 10:30 PM (IST)

चम्बा (विनोद): भरमौर क्षेत्र के कंडी (कोदला) के समीप रविवार को एक जे.सी.बी. अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में जे.सी.बी. चालक की मौत हो गई तो वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक जे.सी.बी. चालक की पहचान विनोद कुमार पुत्र गर्व चंद निवासी गांव सेरला (कतरोह) डाकघर खेरिया तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा के रूप में की गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से घायल नजाकत पुत्र मोहम्मद निवासी वार्ड नंबर-2 लोरेन जिला पूंछ जम्मू को मैडीकल कॉलेज अस्पताल चम्बा पहुंचाया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। वहीं शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद प्रभावित परिवार को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Vijay