कालका-शिमला NH-5 पर दरकी पहाड़ी, मलबे में दबी JCB (Watch Video)

Friday, Jun 21, 2019 - 03:04 PM (IST)

सोलन: कालका-शिमला एनएच-5 पर भूस्खलन होने से फोरलेन के निर्माण में लगी जेसीबी दबने से उसमें एक व्यक्ति फंस गया। जिसको स्थानीय लोगों और अग्निशमन केंद्र के जवानों ने करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घायल चालक को तुरंत धर्मपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

जानकारी के अनुसार गुरुवार को शाम करीब 6 बजे एनएच-5 पर कुमारहट्टी के समीप भूस्खलन हो गया। इसमें फोरलेन निर्माण करवाने वाली कंपनी की एक जेसीबी भी दब गई। चालक को करीब एक घंटे की कोशिश के बाद बाहर निकाला। चालक रिंकू जिला कांगड़ा का रहने वाला है। डीएसपी परमाणू, योगेश रोलटा और एसएचओ धर्मपुर दयाराम भी मौके पर पहुंचे। डीएसपी योगेश रोलटा ने मामले की पुष्टि की है। 

Ekta