सांप के डसने से महिला की मौत

Saturday, Jul 13, 2019 - 10:19 PM (IST)

ज्वाली, (संजीव): उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिद्धपुरघाड़ के गांव कोहनाल के एक गुज्जर समुदाय की महिला फ ातो बीबी 60 पत्नी स्व. हुसैन की सांप के डसने से मौत हो गई। महिला अपने परिवार के साथ मवेशियों को लेकर गांव कालानाल में टैंट लगाकर रह रही थी कि बीती रात लगभग रात के एक-डेढ़ बजे उसे जहरीले सांप ने डस लिया। महिला को तुरंत राजा का तालाब के एक निजी अस्पताल में उपचार हेतु ले जाया गया। वहां से महिला को सिविल अस्पताल नूरपुर रैफ र कर दिया गया। नूरपूर अस्पताल के डॉक्टरों ने भी महिला की गंभीर हालत को देखते हुए टांडा मैडीकल कॉलेज के लिए रैफ र कर दिया। टांडा को जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया।

Kuldeep