जवाली के विधायक अर्जुन ठाकुर सहित कांगड़ा में 41 कोरोना पॉजिटिव

punjabkesari.in Saturday, Oct 03, 2020 - 08:09 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज): जिला कांगड़ा में जवाली के विधायक अर्जुन ठाकुर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। विधायक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद वह होम आईसोलेट हो गए हैं। शनिवार को जिला कांगड़ा में 41 नए मरीज कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। जबकि जिला के 3 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु भी हुई है। इनमें से एक मरीज को पंजाब के मोहाली से टांडा शिफ्ट किया गया था। सीएमओ ने बताया कि शनिवार को टीएमसी की 26, 35, 42 वर्षीय महिलाएं व 8 वर्ष की बच्ची, पालमपुर के कालू दी हट्टी का 48 वर्षीय व्यक्ति, आईमा की 22 व 52 वर्षीय महिला, बैजनाथ की 32 वर्षीय महिला, महाईपट्ट की 62 वर्षीय महिला, जवाली के चलवाड़ा की 50 व 27 वर्षीय महिलाएं तथा 27 वर्षीय व्यक्ति, जयसिंहपुर के रिट के टिब गांव की 40 वर्षीय महिला, 19 वर्षीय युवती तथा 22 वर्षीय युवक, योल कैंट की 63 वर्षीय महिला, कांगड़ा के पॉलिटेक्निक संस्थान में 48 वर्षीय व्यक्ति, देहरा के बाग की 87 वर्षीय महिला, सदरपुर टांडा का 50 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा के दरकाटी का 15 वर्षीय बच्चा, 76 वर्षीय व्यक्ति तथा 47 वर्षीय महिला, नारगला की 17 वर्षीय युवती, 48 वर्षीय व्यक्ति व 21 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा जीबी कॉटेज सिद्धपुर में 24 वर्षीय युवक, धर्मशाला के चीलगाड़ी की 20 वर्षीय युवती, कांगड़ा के घुरकड़ी की 34 वर्षीय महिला, देहरा के चन्नौर के कनोल का 75 वर्षीय महिला, बैजनाथ मटियाल रजिंद्रनगर का 74 वर्षीय व्यक्ति, जवाली के मावा दरकाटी का 46 वर्षीय व्यक्ति, फतेहपुर के मनोह सिहाल का 30, 25 वर्षीय व्यक्ति तथा 58 व 50 वर्षीय महिलाएं, इंदौरा के मकरोली की 51 वर्षीय महिला, नगरोटा बगवां के मूमता की 58 वर्षीय महिला, कांगड़ा के जमानाबाद 45 वर्षीय महिला, 20 व 18 वर्षीय युवतियां तथा 15 वर्ष का बच्चा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा जिला में शनिवार को 23 मरीज स्वस्थ हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Recommended News

Related News