ज्वालामुखी में पूर्व सैनिकों की समाज को नसीहत, दिव्यांग महिला को करवाए देवी मां के दर्शन

Saturday, Jul 20, 2019 - 10:19 AM (IST)

ज्वालामुखी(पंकज शर्मा):ज्वालामुखी मंदिर में पूर्व सैनिकों ने दिव्यांग को मन्दिर में दर्शन करवा कर समाज को नसीहत दी है कि वह भी जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए आगे आए। पूर्व सैनिकों ने दर्शनो को आयी दिव्यांग महिला श्रद्धालु को व्हील चेयर द्वारा माता के दर्शन करवाए।

जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ से श्रद्धालु अशोक कुमार का परिवार माता के दर्शनों को ज्वालाजी आया हुआ था, उनके साथ एक महिला श्रद्धालु भी थी जोकि चलने फिरने में बिल्कुल असमर्थ थी। इसके उपरांत श्रद्धालु अशोक ने मुख्य मंदिर मार्ग पर बनी पुलिस चौकी में सम्पर्क किया तभी वहां कार्यरत्त कर्मी ने इसकी सूचना मंदिर में दी। जिसके चलते मंदिर में कार्यरत्त पूर्व सैनिको दिलावर सिंह, जीत कुमार व मंदिर कर्मचारी कुलदीप कुमार ने बस स्टैंड पहुंचकर व्हील चेयर द्वारा दिव्यांग महिला को मंदिर तक पहुंचाया और सीढ़ियों से उठाकर मंदिर में दर्शन करवाए।चंडीगढ़ से आए हुए श्रद्धालु अशोक कुमार ने मंदिर प्रशासन और पूर्व सैनिकों का तहे दिल से धन्यवाद किया।
 

kirti