श्री चैतन्य महाप्रभु दंगडी मठ में जन्माष्टमी की धूम

Saturday, Aug 24, 2019 - 12:27 PM (IST)

हमीरपुर (अरविंदर): भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हमीरपुर के श्री चैतन्य महाप्रभु दंगडी मठ में धूमधाम से मनाया गया और इस अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में हमीरपुर के अलावा कांगडा, उना के हरि भक्तों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक करने के बाद 56 भोग लगाकर जन्मोत्सव मनाया गया।

इस मौके पर मंदिर के हाल में सैकडों भक्तों ने पूरी रात भर कृष्ण भजन गाकर जन्माष्टमी पर्व को मनाया। दगडी मठ के गिरी महाराज ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व के लिए रात भर मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन हुआ और रात बारह बजे कृष्ण जन्म का उत्सव मनाया गया है।

उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक भव्य तरीके से किया गया है और राधा रानी का उत्सव भी छह सितंबर को मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा।

Edited By

Simpy Khanna