जनमंच विवाद मामला: MLA रामलाल ने रणधीर पर लगाए ओछी राजनीति के आरोप(Video)

Monday, Sep 09, 2019 - 03:12 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): बिलासपुर के दयोथ में आयोजित जनमंच कार्यक्रम में रविवार को हुए हंगामे के बाद विधायक रामलाल ठाकुर ने सोमवार को पत्रकार वार्ता की। यहां उन्होंने केंद्र और प्रदेश भाजपा सरकारों पर हिमाचल प्रदेश की जनता को प्रदेश में 69 एन एच बनाने की घोषणा कर छलने के आरोप लगाए। उन्होंने भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा पर ओछी राजनीति करने के भी आरोप लगाए।

रामलाल ने कहा कि भाजपा ने हमेशा प्रदेश की जनता को देश की जनता को छलने का काम किया है। हालांकि रणधीर शर्मा के उस वक्तव्य पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रणधीर ने कहा था नेशनल हाईवे राष्ट्रीय राजमार्ग-21 अब प्रदेश सरकार के अधीन आ गया है। उन्होंने कहा कि वह बताएं कि राष्ट्रीय राजमार्ग की नोटिफिकेशन कब रद्द हुई और कब या प्रदेश सरकार के अधीन आया।

उन्होंने कहा कि वह लोगों को गुमराह कर रहे हैं और अधिकारियों से सवाल जवाब करते रहे रामलाल ठाकुर ने कहा कि लोगों की आवाज को बुलंद करते रहेंगे और कोई भी कार्यक्रम हो प्रदेश सरकार का वह लोगों के हितों के लिए वहां पर जाएंगे फिर चाहे पुलिस का पहरा लगाया जाए। उन्होंने कहा कि इस समय तो केंद्र में भी और प्रदेश में भी उनकी सरकार है तो फोरलेन का कार्य क्यों नहीं शुरू करवाया जा रहा। ठेकेदरों के करोड़ों रुपए फंसे हुए हैं। ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार और केंद्र की सरकार जुमलेबाजी की सरकार है।

Ekta