जंजैहली विवाद :  न तोडफ़ोड़ हुई न आगजनी की घटना : जयराम

Monday, Feb 12, 2018 - 08:32 PM (IST)

शिमला/मंडी : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि जंजैहली में न तो तोडफ़ोड़ हुई है और न ही आगजनी की घटना। उन्होंने कहा कि लोगों को लग रहा था कि एस.डी.एम. का दफ्तर जंजैहली से आगे-पीछे नहीं होना चाहिए। वहां पर पुराने टायर को आग सेंकने के लिए जलाया गया। उन्होंने कहा कि जंजैहली व थुनाग का बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। सरकार ने प्रशासनिक रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र के लोगों की भावनाओं का सरकार पूरा सम्मान करती है और उनको किसी तरह की प्रशासनिक परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की।