जनता कर्फ्यू के मध्य महिला को पुलिस ने जांच के लिए अस्पताल पहुंचाया

Sunday, Mar 22, 2020 - 01:12 PM (IST)

पालमपुर (गीतेश भृगु ) : जनता कर्फ्यू के मध्य पंजाब की एक महिला को पुलिस ने जांच के लिए अस्पताल पहुंचाया है। घटना को लेकर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि उक्त महिला  23 फरवरी को जर्मनी से लौटी है। जांच में तथ्य सामने आया है कि महिला जर्मन की रहने वाली ही है तथा कुछ दिन पहले ही पालमपुर के कंडबाड़ी में अपने पति के साथ रहने पहुंची है। दोनों की जांच में किसी प्रकार के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। यह दोनों पति पत्नी अपने स्तर पर ही जांच के लिए अस्पताल पहुंचे थे। पुलिस द्वारा एक अन्य युवती को लाया गया था, परंतु उसमें भी कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं।

kirti