हिमाचल में भाजपा के सी.एम. चेहरे पर जेतली ने दिया बड़ा बयान, पढ़ें खबर

Monday, Oct 30, 2017 - 12:22 AM (IST)

शिमला: हिमाचल में भारतीय जनता बिना मुख्यमंत्री चेहरे के ही चुनाव लड़ेगी। भाजपा यदि सता में आई तो प्रदेश का मुख्यमंत्री अनुभवी नेता बनेगा। यानि चुनावों के बाद ही मुख्यमंत्री का ऐलान होगा। ये बात रविवार को घोषणापत्र जारी करते वक्त केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा न देना भाजपा की चुनावी रणनीति का हिसा है। प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन बनेगा, ये भाजपा का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। इसी के साथ चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की अटकलों को अरुण जेटली विराम लगा गए हैं।

चुनावी नतीजों का करना होगा इंतजार
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंडी रैली के दौरान वीरभद्र सिंह को मुख्यमंत्री पद का फेस घोषित कर दिया था लेकिन भारतीय जनता पार्टी इस बार बिना मुख्यमंत्री चेहरे के चुनाव लडऩे की बात कर रही है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं समेत चेहरा घोषित होने के लिए चुनावी नतीजों का इंतजार करना होगा। हिमाचल विधानसभा के रिजल्ट आगामी 18 दिसम्बर को आएंगे। ऐसे में संभव है कि पार्टी हाईकमान रिजल्ट आने के बाद ही किसी नेता को मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान करे।