हिमाचल में होर्डिंग वाले पहले मुख्यमंत्री कहलाएंगे जयराम ठाकुर : राठौर

punjabkesari.in Saturday, Mar 06, 2021 - 07:10 PM (IST)

धर्मशाला (नितिन): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि हिमाचल में भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग कर प्रदेश भर में कांग्रेस और अन्य आजाद जीते प्रत्याशियों पर कई प्रकार के दवाब और प्रलोभन देकर अपनी ओर किया है, जिसके चलते वह जिला परिषद और नगर निकायों में अपने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने में कामयाब हुई है।

कांग्रेस कार्यकाल में धर्मशाला नगर निगम में हुआ अथाह विकास

वहीं नगर निगम धर्मशाला के चुनावों को लेकर राठौर ने कहा कि उनका पूरा ध्यान इस समय धर्मशाला नगर निगम पर है क्योंकि मंडी, पालमपुर और सोलन में बने नगर निगम अभी नए हैं लेकिन धर्मशाला नगर निगम में कांग्रेस कार्यकाल में अथाह विकास हुआ है, जिसे लोगों के बीच रखकर पार्टी अपनी जीत दर्ज करवाएगी। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है। पार्टी की ओर से बनाए गए विभिन्न पर्यवेक्षक नगर निगम के विभिन्न वार्डों के अच्छी छवि वाले प्रत्याशियों का चयन कर जीत दर्ज करवाने में अहम रोल अदा करेंगे।

12 करोड़ वाले बयान पर कांग्रेस दर्ज करवाएगी मामला

राठौर ने भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं का स्थानीय चुनावों में हस्तक्षेप करने को लेकर भी प्रदेश सरकार की नाकामी बताई। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा द्वारा एक बार पहले भी रथ यात्रा निकाली गई थी और उस समय पूरे देश में हिंसक घटनाएं घटी थीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई पूर्व मुख्यमंत्रियों की कई उपलब्धियां रही हैं। वहीं प्रदेश में जयराम ठाकुर पहले ऐसे मुख्यमंत्री होंगे जोकि होर्डिंग्ज वाले मुख्यमंत्री कहलाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 3 साल में जयराम सरकार की कोई भी उपलब्धि नहीं है। उन्होंने कहा कि सीएम द्वारा हिमाचल कांग्रेस पर कोरोना काल के 12 करोड़ वाले बयान पर कांग्रेस उन पर मामला दर्ज करवाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से पेश किया गया बजट पूरी तरह से आंकड़ों का मायाजाल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News