''जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल छुएगा नए कीर्तिमान''

Saturday, Dec 30, 2017 - 04:52 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र से क्षेत्र के भाजपा विधायक राकेश जम्वाल का सुंदरनगर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने जम्वाल को जीत की बधाई दी और उनका मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। वहीं कार्यक्रम में उन्होंने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अपने कार्यकर्ताओं की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। 


उन्होंने कहा कि सुंदरनगर की जनता के पिछले 5 सालों से रुके हुए विकास कार्यों को गति प्रदान करना प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल नए कीर्तिमान छुएगा। जो विश्वास हिमाचल की जनता ने जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा पर किया है, उस पर उन तमाम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश की जाएगी। पिछले सरकार की बदला-बदली की भावना से कार्य नहीं किए जाएंगे। मैं आज से ही इस सुंदरनगर की जनता के कार्यों के लिए जुट गया हूं और आभारी रहूंगा। इस क्षेत्र की जनता का इसमें मुझे अपनी सेवा का मौका दिया है।