जयराम बोले- भाजपा ही जीतेगी, रिज पर चुनाव सह प्रभारी देवेंद्र के साथ खाए गोलगप्पे

Wednesday, Dec 07, 2022 - 07:12 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि अबकी बार अलग परिस्थिति का दौर है और प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। प्रदेश में अबकी बार रिकार्ड मतदान होना भाजपा के पक्ष में स्पष्ट संकेत हैं। जयराम ठाकुर यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा की सरकार फिर से बनने के सभी संकेत है तथा सभी एग्जिट पोल पार्टी के पक्ष में है। वीरवार को मतगणना के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी तथा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की जीत के दावे में कोई दम नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भले ही जीत का दावा करें, लेकिन इस बार पहले जैसे हालात नहीं है। इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं विधानसभा चुनाव सह प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा के साथ सायं रिज मैदान पर आशियाना रेस्तरां के बाहर गोलगप्पे खाए। दोनों नेताओं ने इस दौरान रिज और मॉलरोड की सैर की तथा घूमने के लिए निकले लोगों एवं बच्चों के साथ बातचीत भी की। 

 

Content Writer

Kuldeep