हमारी नहीं जयराम की कुर्सी है खतरे में, कुलदीप राठौर ने सीएम जयराम पर कसा तंज

punjabkesari.in Friday, Feb 18, 2022 - 01:18 PM (IST)

ऊना (अमित शर्मा) : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर अपने एकदिवसीय दौरे के दौरान जिला मुख्यालय के निजी होटल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पहुंचे। इस मौके पर कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव की प्रदेश प्रभारी दीपा दास मुंशी और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद रहे। जिला के दौरे पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय नेतृत्व दीपादास मुंशी का कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और सदर के कांग्रेसी विधायक सतपाल सिंह रायजादा की अगुवाई में जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस की इस बैठक का आयोजन सदस्यता अभियान को सफल बनाने को लेकर किया गया है। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने और उनके साथ के साथ बैठक करने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर का ऊना पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रदेश प्रभारी दीपा दास मुंशी के साथ पहुंचे राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व और नेता प्रतिपक्ष पर किए जा लगातार हमलों का भी कड़ा जवाब दिया। मुख्यमंत्री द्वारा किए गए कटाक्ष का जवाब देते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और खुद उनकी कुर्सी पूरी तरह से महफूज है। हिमाचल प्रदेश में इस वक्त यदि किसी की कुर्सी महफूज नहीं है तो वह जयराम है। मुख्यमंत्री हाल ही में 4 जिलों में उपचुनाव पूरी तरह से हारे हैं। बेहतर होगा यदि मुख्यमंत्री कांग्रेस के नेताओं की कुर्सी की चिंता छोड़ अपनी कुर्सी की चिंता करें, जो कुर्सी आने वाले कुछ महीनों में उनके हाथ से निकलने वाली है। सदस्यता अभियान को लेकर मंथन करने के लिए पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए व्यापक अभियान छेड़ा गया है। इस अभियान में जहां प्रदेश नेतृत्व खुद अपनी भूमिका निभा रहा है वहीं राष्ट्रीय नेतृत्व से भी समय-समय पर नेता हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मदद के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का भविष्य उज्जवल है और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से आने वाले कुछ महीनों में पार्टी को सशक्त किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News