शिमला में जयराम ने 24 होनहार बेटियों को किया सम्मानित

Saturday, Jun 16, 2018 - 05:03 PM (IST)

 

कुनिहार (नरेश) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत मानवी संस्था ने 24 बेटियों को सम्मानित किया गया। जिन्होंने अपने क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किए है। पूर्व राज्य सभा सांसद विमला कश्यप सयोंजक हिमाचल प्रदेश मानवी संस्था द्वारा बेटियों के सम्मान के लिए आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि पहुंच कर इन प्रतिभाशाली बेटियों को सम्मानित किया व अपनी ओर से सभी बेटियों को 21000/-रु भी दिए। कुनिहार क्षेत्र की बेटी प्रतिभा कंवर को भी सामाजिक कार्यो में उत्कृष्ट भूमिका निभाने के लिए मानवी संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। 

पांच लड़कियां इंजीनियरिंग शिक्षा ग्रहण कर रही
आर्थिक तंगी के कारण आगे नही पड़ पाने में असमर्थ ऐसी बच्चियों की शिक्षा के लिए प्रतिभा कंवर द्वारा किए गए प्रयास सराहनीय है। इनके द्वारा उपलब्ध वितीय सहायता से आज प्रदेश की तीन लड़कियां मैट्रिक व पांच लड़कियां इंजीनियरिंग शिक्षा ग्रहण कर रही है और ऐसी लड़कियों की मदद के लिए ये हर समय तत्पर रहती है। कुनिहार की बेटी को मिले इस सम्मान से क्षेत्र में खुशी की लहर है। राधा रमन शर्मा, सुरेश, सुभाष, कौशल्या कंवर,मीरा शर्मा,राधा शर्मा अादि शामिल थे।   

Punjab Kesari