धूमल सरकार में रुके विकास कार्यों पर जयराम सरकार ने लगाई मोहर : बलदेव शर्मा

Wednesday, Feb 10, 2021 - 04:05 PM (IST)

बड़सर (ब्यूरो): भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की भाजपा सरकार के रुके विकास कार्यों पर जयराम सरकार ने मोहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बड़सर में मिनी सचिवालय का निर्माण लटका के रखा हुआ था और कांग्रेस के लोग विकास कार्यों में बाधा बने हुए थे। भवन का निर्माण लंबे अरसे से रुका हुआ था। वर्ष 2011 में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने इसका शिलान्यास किया था तथा इसके निर्माण के लिए बजट भी जारी कर दिया था लेकिन कांग्रेस सरकार आने पर निर्माण कार्य को 9 साल तक लटकाए रखा। अब जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तथा जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने इस मामले को फिर से उठाया।

मुख्यमंत्री ने इसकी पूरी जांच प्रक्रिया के बाद मिनी सचिवालय भवन निर्माण की मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही भवन निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को लाभ पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि मिनी सचिवालय बनने से सभी कार्यालय एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे। जनता को इससे फायदा पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलेंगे और इस बारे में चर्चा करंगे तथा मुख्यमंत्री को विधानसभा क्षेत्र में आने का न्यौता भी दिया जाएगा। इसके साथ ही अन्य विकास कार्यों पर भी विचार9विमर्श किया जाएगा, जिससे षेत्र के विकास कार्यों में तेजी आएगी।

Content Writer

Vijay