जयराम सरकार के ''जनमंच'' से जनता को बंधी नई उम्मीदें, CM ने विरोधियों को सुनाई खरी-खरी

Tuesday, Jul 10, 2018 - 01:42 PM (IST)

सोलन (चिनमय): सोलन में रुके मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार के अब तक के कार्यकाल को लेकर खुशी जाहिर की और कांग्रेसी नेताओं की अनाप-शनाप की बयानबाजी पर चुटकी ली। उन्होंने दावा किया कि केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार में विकास को नए आयाम देने की पुरजोर कोशिशें जारी है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने पांच महीनों में केंद्र से 4365 करोड़ की आर्थिक मदद लेकर मील का पत्थर स्थापित किया है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगे रखी और इनकी जनसमस्याओं से अवगत करवाया।


इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में बेहद मजबूती से आगे बढ़ रही है और वह केंद्र के सहयोग से लगातार जनहित में कार्य कर रही है। दूसरी ओर जब मुख्यमंत्री से भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में कम संख्या वाले स्कूलों को बंद करने के निर्णय पर कांग्रेस द्वारा उनको निशाने पर लेने की बात पूछी तो उन्होंने पार्टी पर कई तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे पर निशाना साधने वाली कांग्रेस, भाजपा पर निशाना साधने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को सलाह दी है कि उन्होंने भाजपा सरकार पूरी तरह संभाली हुई है वह अपनी पार्टी को सम्भालें।  
 

Ekta